ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पूर्व विधायक वारिस पठान के 15 करोड़ वाले वि’वादित बयान मामले में तूल पकड़ने के बाद एक तरफ जहां कई राजनीतिक पार्टी इसकी जमकर आलोचना कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड की कई हस्तियां भी वारिस पठान को जमकर लताड़ लगा रही हैं।
स्वरा भास्कर, राहुल महाजन के बाद अब गीतकार जावेद अख्तर ने वारिस पठान को फटकार लगाई थी। वही भड़काऊ बयान देने वाले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन नेता वारिस पठान के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद बॉलीवुड के जानेमाने गीतकार और स्क्रीन प्ले राइटर जावेद अख्तर ने खुशी जाहिर की है।
जावेद अख्तर बोले गिरिराज सिंह पर हो FIR
जावेद अख्तर ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ भी एफआईआर की मांग की है। गीतकार जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए कहा, की मुझे खुशी है कि वारिस पठान के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज हो गई है।
गिरिराज सिंह ने भारतीय मुसलमानों का अपमान किया है
अब गिरीराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए, गिरिराज सिंह ने सभी मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए, यह टिप्पणी करके उन्होंने न केवल भारतीय मुसलमानों का अपमान किया है, बल्कि भारतीय संविधान का भी अपमान किया है।
गैरतलब है की, केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बिहार के सीमांचल में बयान देते हुए कहा था की आजादी के समय ही भारत के सभी मुसलमानों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए था।
हमारे पूर्वजों ने बहुत बड़ी गलती की थी। देश के विभाजन के कारणों में एक वाजिब नागरिकता का बड़ा सवाल था।
I am happy that an FIR is registered against Waris pathan An FIR should also be registered against Giri Raj Singh forsuggesting that all Muslims should have been sent to Pakistan by making this comment he has not only insulted the Indian Muslims but the Indian constitution too
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) February 22, 2020
इस दौरान गिरिराज सिंह ने कहा की देश विभाजन के समय चूक हुई। जिसकी कीमत आज हम चुका रहे हैं। देश के सामने यह स्वीकार करने का वक्त है। अगर भारत में ही भारतवंशियों को जगह नहीं मिलेगी, तो दुनिया में ऐसा कौन सा देश है जो उन्हें शरण देगा।
वही गिरिराज के इस बयान पर लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी गिरिराज सिंह के बयान से असहमति जताई है। चिराग ने कहा, उनका बयान विभाजनकारी है। इस तरह बयान से मैं सहमत नहीं हूँ।
हालाँकि पाकिस्तान भेजने वालेविभाजनकारी बयान को लेकर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अगर मुसलमान न होते तो कलाम साहब (अब्दुल कलाम), मौलाना अबुल कलाम आजाद और शाहनवाज हुसैन जैसे लोग कहां से मिलते। ये वो लोग हैं जिन्होंने देश के लिए बहुत योगदान दिया है।